Search
Close this search box.

वाराणसी: छपरा–वाराणसी सिटी इंटरसिटी अब एलएचबी रेक से, यात्रियों को मिलेगा अधिक आराम और सुरक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15111/15112 छपरा–वाराणसी सिटी–छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 28 दिसंबर 2025 से पारंपरिक आईसीएफ कोच के स्थान पर आधुनिक एलएचबी (LHB) रेक से चलाया जा रहा है।

एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं, जो पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और तेज गति से चलने में सक्षम हैं। इन कोचों में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, कम कंपन, अग्निरोधक संरचना तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा भी अधिक आरामदायक हो गई है।

रेल प्रशासन द्वारा इस ट्रेन में कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है। नई रेक संरचना के अनुसार गाड़ी में—

  • साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 कोच,
  • साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 कोच,
  • वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 कोच,
  • जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच,
  • एलएसएलआरडी का 01 कोच
    शामिल हैं।

इस बदलाव से यात्रियों के लिए बैठने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही एलएचबी रेक के साथ एसी मेंटेनेंस के लिए एसी मैकेनिक तथा ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे कोचों की साफ-सफाई उच्च स्तर पर बनी रहेगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें