वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वे यूपी कालेज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहीं बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद योगी रामनगर के समीप डोमरी में गंगा किनारे आयोजित शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होंगे। सीएम के आमगन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।
सीएम गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरा। वहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से रवाना हुए। योगी इस बार भी बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे। श्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव का विधिविधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। वहीं सतुआ बाबा आश्रम के डोमरी स्थित गोशाला क्षेत्र में गंगा किनारे आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे।
सीएम का आगमन 22 नवंबर को ही प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। कथा स्थल समेत संभावित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं विशेष सतर्कता बरती जा रही है।








