Search
Close this search box.

वाराणसी: मामूली चोट पर बढ़ा विवाद, अभय भारद्वाज पर हुआ जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने से नाराज परिजन

वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी से हुई हल्की सी टक्कर में सावित्री देवी को मामूली चोट क्या लगी, उनके परिजन आक्रोशित हो उठे और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि सावित्री देवी के परिजन बचाऊ प्रजापति, उसके बेटे संजय प्रजापति और बेटी पुष्पा देवी ने रमाकांत के पुत्र अभय भारद्वाज पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान मिर्जामुराद गांव के शिव लोचन राजभर पुत्र स्व. गंगाराम ने भी लोहे की रॉड से अभय को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों के अनुसार, सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां लाठी-डंडे बिखरे पड़े थे और अभय लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा था। आनन-फानन में उसे ममता हॉस्पिटल, बंगालीपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अभय का शरीर ‘पैरालाइज’ की स्थिति में पहुँच गया है।

घटना की सूचना तत्काल थाना मिर्जामुराद और सहायक पुलिस आयुक्त को दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक विपक्षियों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता सवाल खड़े कर रही है। परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

रिपोर्ट- अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें