Search
Close this search box.

वाराणसी कचहरी काण्ड: दरोगा पर हमले से आक्रोश, परिवार धरने पर बैठा

वाराणसी। कचहरी परिसर में बड़ागांव थाने के दरोगा मिथिलेश प्रजापति के साथ हुई मारपीट की घटना अब नया मोड़ ले चुकी है। इस घटना से आहत दरोगा का पूरा परिवार मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। परिवार का कहना है कि अगर वर्दीधारी पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि दरोगा पर हमले में शामिल सभी लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि 16 सितंबर को कैंट थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में कथित वकीलों और दरोगा के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस मामले में पुलिस ने करीब 10 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार बेहद आक्रोशित है।

घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, कचहरी परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर चिंतन की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें