Varanasi : जनपद पुलिस अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी, लूट, नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंडुवाडीह पुलिस ने रात्रि गस्त चेकिंग के दौरान जयकेश चौहान उर्फ वकील चौहान को 2.050 किग्रा अवैध गांजा के साथ गेट नं. 04 लहरतारा के पास से गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने बताया की मंडुवाडीह पुलिस की टीम रात्रि गस्त पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गेट नं. 04 के पास एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए स्टेशन की तरफ से गेट नं. 04 की तरफ पटरी के किनारे-किनारे आते हुए दिखाई दिया। रात्री के समय इस प्रकार खड़े व्यक्ति को देखकर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 2.050 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त का नाम जयकेश चौहान उर्फ वकील चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी ग्राम बसंतपट्टी पो. गंगापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी का रहने वाला है। अभियुक्त ने बताया की वो गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं.210/24 धारा 08/20 एन. डी. पी. एस. एक्ट के कार्रवाई की है।
वहीं पुलिस टीम में उ.नि. राहुल सिंह चौकी प्रभारी मड़ौली व उ.नि. पवन कुमार चौ०प्र० लहरतारा, हे.का. सुरेश सरोज और हे.का. दयाशंकर शर्मा मौजूद रहे।









