Search
Close this search box.

वाराणसी: मृत संविदाकर्मी मनोज प्रजापति के शव पर परिजनों ने किया चक्काजाम, प्रशासन पर भारी दबाव

वाराणसी: मृत संविदाकर्मी मनोज प्रजापति के परिजनों ने उनके शव को DPH उपकेंद्र पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी संख्या में संविदाकर्मी और जनता मौजूद रही। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।

परिजनों की मांग है कि नियमों के उल्लंघन के लिए अधीक्षण अभियंता, अधिषासी अभियंता और सहायक अभियंता को तुरंत निलंबित किया जाए। अब तक इस प्रकरण में अवर अभियंता को निलंबित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, संविदाकर्मियों की सुरक्षा के लिए UPPCL की SOP का पालन करने में पूर्वांचल अधिकारी विफल रहे हैं। वहीं, पूर्वांचल प्रशासन लीफ़ाफा अधीक्षण अभियंता और MD के सिपहसालार के खास अधिषासी अभियंता को बचाने में लगे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें