Search
Close this search box.

Varanasi: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पहुचें काशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Varanasi: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और वाराणसी जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना आज काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया.

स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, अशोक तिवारी, वाराणसी के मेयर सुनील पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेश सिंह, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी और भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल लेकर आया, जहां सभी ने उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें