Search
Close this search box.

बिना परमिशन निर्मित हो रहे सात दुकानों को वाराणसी विकास प्राधिकरण ने किया सील, मची खलबली 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: जिले में हो रहे अवैध निर्माण पर विकास प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई जारी है। प्रवर्तन टीम ने भेलूपुर वार्ड के कबीर नगर कालोनी में बिना परमिशन बनाई जा रही सात दुकानों को सील कर दिया। वीडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मची रही। 

भेलूपुर वार्ड के कबीर नगर कॉलोनी में जेआरएस रोड पर राहुल सिंह एवं अन्य द्वारा सेटबैक क्षेत्र में टीन शेड से सात दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया गया। प्रवर्तन टीम ने स्थल को तत्काल सील कर भेलूपुर थाने की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी और अवर अभियंता राकेश सिंह मौजूद रहे।

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने लोगों से अपील किया है कि बिना नक्शा, ले-आउट पास कराए किसी भी तरह का निर्माण कदापि न कराएं। वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें