Search
Close this search box.

Varanasi: जिला कोर्ट ने कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल को घोषित किया फरार, कुर्की का दिया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल को वाराणसी की अदालत ने फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि रोशनी के घर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कुर्की की नोटिस लगाई जाए। रोशनी का निवास ककरमत्ता की न्यू कॉलोनी में है। 

यह मामला 15 सितंबर 2024 का है, जब लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी में भाजपा समर्थक राजेश सिंह के घर पर हुए हंगामे और मारपीट के आरोप में रोशनी के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। यह मुकदमा सिविल जज (सीनियर डिवीजन), एफटीसी युगल शंभू की अदालत में चल रहा है।

अदालत ने रोशनी कुशल जायसवाल को लगातार पेश न होने के कारण फरार घोषित कर दिया है और उनके घर व सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी के साथ नोटिस चिपकाने का आदेश दिया है। 

घटना के अनुसार, 15 सितंबर को रोशनी अपने समर्थकों के साथ राजेश सिंह के घर पहुंचीं थीं और उन पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। 

रात तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस ने राजेश सिंह से पूछताछ की, जिसके विरोध में भाजपा समर्थकों ने थाने में धरना प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आयुक्त एस चनप्पा को मौके पर आना पड़ा। 

अंत में, राजेश सिंह की पत्नी अनु सिंह ने मारपीट, तोड़फोड़, और 20,000 रुपये की सोने की चेन लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

अदालत ने 7 अक्टूबर 2024 को रोशनी कुशल जायसवाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसलिए, धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें