वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में दिनांक 19 अगस्त को मंडल से ओरिजनेट एवं टर्मिनेट होने वाली गाड़ियों का 95 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया गया, जो मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 20 अगस्त 2025 को मंडल कार्यालय स्थित केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष (Control Room) में स्वयं पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी विभागों से सामंजस्य बनाए रखते हुए समयपालन में और सुधार लाने तथा इसे बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

डीआरएम श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वाराणसी मंडल की आधारभूत संरचना एवं कार्यप्रणाली का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को बेहतर एवं तीव्र गति की सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। मंडल की सभी बड़ी लाइनें विद्युतीकृत हो चुकी हैं और शेष रेलखंडों का दोहरीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों और सतर्कता आदेशों के बीच भी सेक्शनल स्पीड वृद्धि और ब्लॉक/मेगा ब्लॉक के कुशल प्रबंधन से यह सफलता संभव हुई है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) राजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पाल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर.एन. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, नियंत्रण कक्ष के चीफ कंट्रोलर अरविन्द कुमार, रवि कुमार, आर.सी. मीणा, मनोज कुमार आर्या, डिप्टी कोचिंग अमर कुमार सिंह, छपरा बोर्ड कंट्रोलर वंदना त्रिपाठी, प्रयागराज रामबाग बोर्ड कंट्रोलर विजय कुमार, सीटीसी बोर्ड कंट्रोलर सुनील कुमार सरोज समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।










