वाराणसी। लंका, जैतपुरा और बड़ागांव थानों के पूर्व प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में स्थित स्वीमिंग पूल में स्नान करने गए थे, जहां उनकी मृत्यु हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत डूबने या हृदयाघात से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के समय वे अपनी वैगनआर कार से परिसर पहुंचे थे।
काफी देर तक जब वे बाहर नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान उनकी कार और बैग पूल के पास मिले। बाद में स्वीमिंग पूल से उनका शव बरामद किया गया।










