Search
Close this search box.

वाराणसी: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया बाबा काल भैरव का दर्शन, तिरुपति के प्रसादम मामले को लेकर किया प्रायश्चित

वाराणसी: तिरुपति मंदिर में प्रसाद अशुदधिकरण को लेकर पूरे देश की राजनीति गरमाई हुई है। प्रसाद खाये लोग प्रायश्चित करने में जुटे हुए है. ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार देर शाम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने तिरुपति के प्रसाद मामले को लेकर बाबा दरबार में प्रायश्चित किया। 

अनुराग ठाकुर ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण हर हर महदेव के नारे से गूंज उठा। बाबा के विशेष श्रृंगार के अवसर पर आम भक्तों की भी भीड़ उमड़ी।

Leave a Comment

और पढ़ें