Search
Close this search box.

वाराणसी : गंगा का जलस्तर घटकर 68 मीटर के नीचे आया, घाटों पर फैली कीचड़ और गंदगी

वाराणसी : गंगा के जलस्तर में गिरावट लगतार जारी है। गुरुवार को भी दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 68.24 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर कम होने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई बड़ी चुनौती बन गई है।

बता दें की, गंगा का जलस्तर पिछले दिनों चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। इसके साथ ही तटवर्ती इलाके में चुनौती बढ़ गई थी। आसपास के इलाके डूब गए थे। वहीं लोग घर-बार छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिए थे। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। वहीं पानी उतरने लगा है। पानी हटने के साथ ही घाटों और तटवर्ती इलाकों में गंदगी और कीचड़ का आलम व्याप्त हो गया है।

हालांकि नगर निगम के लिए चुनौती बढ़ गई है। घाटों व अन्य इलाकों में सफाई करानी होगी। वरना गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें