Search
Close this search box.

वाराणसी को मिली 7वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात, मेरठ तक होगा संचालन

वाराणसी: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वाराणसी को आज सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

नई वंदे भारत ट्रेन वाराणसी कैंट से रवाना होकर अयोध्या, लखनऊ होते हुए मेरठ तक पहुंचेगी। यह पहली बार है जब वाराणसी से मेरठ के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई सुविधा से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। तेज रफ्तार, आरामदायक यात्रा और आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन से वाराणसी से मेरठ जाने वाले यात्रियों का सफर अब और आसान हो जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें