Search
Close this search box.

वाराणसी: प्रेमी से झगड़े के बाद होटल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

वाराणसी: चेतगंज थाना क्षेत्र के रामकटोरा इलाके में झारखंड की रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्रियंका ने एक होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के समय वह अपने प्रेमी के साथ होटल में पिछले पांच दिनों से रुकी हुई थी।

गुरुवार शाम करीब 5 बजे युवती और उसके पुरुष मित्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ने पर युवती ने गुस्से में आकर होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और थाना प्रभारी दिलीप मिश्र मौके पर पहुंचे। युवती को तुरंत मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

एसीपी गौरव कुमार के अनुसार, युवती को “मल्टीपल हेड इंजरी” (सिर में गंभीर चोटें) आई हैं। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और ट्रामा सेंटर में उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें