Search
Close this search box.

वाराणसी: किराना व्यापार मंडल ने सावन के अंतिम सोमवार पर किया रुद्राभिषेक”बाबा बस तेरा सहारा” मंत्रोच्चारण के बीच व्यापारी समुदाय ने की पूजा-अर्चना

वाराणसी: सावन मास के पावन अंतिम सोमवार को किराना व्यापार मंडल द्वारा विशेश्वरगंज स्थित जतनबटेश्वर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष मनोज पांडेय की देखरेख में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किराना व्यापारियों ने भाग लिया।

पूजन कार्य प्रसिद्ध कर्मकांडी आचार्य मुन्नू त्रिपाठी के आचार्यत्व में विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धा और भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में व्यापारियों ने “बाबा बस तेरा सहारा” की भावना के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार, समाज और व्यवसाय की मंगलकामना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित व्यापारी सदस्यों में राजेश डीडवानी, संजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, अशोक कसेरा, बाबू केशरी, प्रवीण चौरसिया, सुरेश केशरी, संतोष केशरी, राजीव जाजोदिया, श्याम बाबू जायसवाल, गौरव केशरी, शिवम केशरी, अनिल केशरी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

रुद्राभिषेक के उपरांत अध्यक्ष मनोज पांडेय द्वारा विधिवत आरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में भक्तिमय माहौल के साथ धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें