वाराणसी: थाना लोहता क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शहनाज ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप लगाते हुए एडीसीपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
शहनाज का कहना है कि जिसकी उनसे शादी हुई थी, वह अब उन्हें छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा है। आरोप है कि पति ने उन्हें अपने भाइयों के साथ रहने के लिए कहा, जबकि पीड़िता का कहना है कि उनकी शादी पति से हुई है, इसलिए वे उसी के साथ रहना चाहती हैं।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर एडीसीपी मैडम को ज्ञापन दिया है। एडीसीपी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।









