Search
Close this search box.

वाराणसी: अवैध टैक्सी स्टैंड पर दो पक्षों में भिड़ंत, पुलिस पर वर्षों से स्टैंड चलाने का आरोप

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज चौकी के पास पिलर नंबर-49 पर सोमवार को अवैध टैक्सी स्टैंड में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की शुरुआत प्रयागराज जाने वाली टैक्सी के नंबर को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई और फिर लाठी-डंडों तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ियों के नंबर और सवारी बैठाने को लेकर पहले दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई थी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि पूरा टैक्सी स्टैंड अखाड़े में बदल गया। घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह टैक्सी स्टैंड लंबे समय से पुलिस की सह पर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि ऐसे अवैध स्टैंड आए दिन विवाद और झगड़े की वजह बनते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें