वाराणसी: सीबीएसई क्लस्टर पूर्वी जोन शूटिंग प्रतिस्पर्धा 2025 में सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल्स, बनारस की पड़ाव शाखा के कुशल निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी परचम लहराया। यह प्रतियोगिता मिर्जापुर के सनबीम एक्नॉलेज पार्क में आयोजित हुई, जिसमें 50 से अधिक स्कूलों के लगभग 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
पड़ाव शाखा की छात्राओं ने सटीक निशाने, एकाग्रता और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए।
- अंडर-19 क्रिस्टल वूमेन में:
- सौम्या गिरी – स्वर्ण पदक
- ऋषिका शाही – कांस्य पदक
- कीर्ति यादव – कांस्य पदक
- अंडर-19 पिस्टल वूमेन टीम में इन तीनों छात्राओं ने टीम के रूप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी सामूहिक सफलता का परचम लहराया।
- अंडर-19 राइफल वूमेन टीम में विदिशा मजूमदार, स्तुति शर्मा और अंशिका गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा, “हमारी छात्राओं ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का भी अद्भुत उदाहरण पेश किया है।”
प्राचार्य श्री आशीष सक्सेना ने इस विजय को स्कूल के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा, “यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।”
सभी शिक्षकगण और पदाधिकारी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रेषित कर चुके हैं। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 11 से 15 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल का प्रस्थान तय है।








