Search
Close this search box.

वाराणसी: काशी के किसान बांस की खेती कर मालामाल होंगे, वन विभाग ने तैयार किया प्लान

वाराणसी: जिले के किसान बांस की खेती कर मालामाल होंगे। अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए वन विभाग ने पहल की है। विभाग की ओर से एक लाख पौधे से अधिक अच्छी प्रजाति के पौधे तैयार कराए जा रहे हैं। पौधे किसानों को सीधे दिए जाएंगे। किसानों को इसकी खेती से पारंपरिक खेती से अधिक मुनाफा होगा। 

मार्केट में फर्नीचर, सजावट के सामान, गिलास और लकड़ी के बर्तन बनाने के लिए बांस की हमेशा डिमांड रहती है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांस की खेती से किसानों को अच्छा-खासा लाभ होगा। कम लागत में किसान अच्छा मुनाफा कमाएंगे। 

बांस की खेती के लिए उपजाऊ जमीन की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में किसान बंजर जमीन पर भी बांस की खेती कर सकते हैं। इसकी सिंचाई की भी बहुत कम आवश्यकता होती है। एक बार खेती कर किसान 50 साल तक लाभ ले सकते हैं। सरकार की ओर से भी बांस की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें