वाराणसी: कन्हैयालाल के स्मृति में काशी कला कस्तूरी द्वारा रथयात्रा में राष्ट्रीय ठुमरी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच के अध्यक्ष अमूल्य सिंहा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा की अद्भुत अविश्मर्णीय प्रस्तुति और कला में बनारस घराना की कर्णप्रियता भरी क्षमताओं से अवगत हुआ। ऐसे विभिन्न पदकों से नवाजी गई ठुमरी की एकमात्र धरोहर विदुषी सुचिरिता गुप्ता का सानिध्य प्राप्त हुआ।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए तकरीबन 179 (कनिष्ठ वर्ग) व 184 (वरिष्ठ वर्ग) प्रतिभागियों ने भाग लिया। जजों में भोला गुरु के अगुवाई में तीन जजों ने अपना फैसला सुरक्षित रखा जो कल 04/04/25 को अपराह्न 2 बजे के बाद विजेताओं की घोषणा होगी। काशी कला कस्तूरी की अध्यक्ष डॉ. शबनम ने बहुत ही कुशलता के साथ कार्यक्रम का संपादन किया।
वहीं कन्हैयालाल के स्मृति आयोजित कार्यक्रम में प्रभाष झा प्रधानाचार्य प्रभु नारायण इंटर कालेज, नुरुल शेख उपाध्यक्ष सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच वाराणसी, आदि ने शिरकत किया।









