वाराणसी: कैंट स्थित होटल प्लाजा इन में गुरुवार को K S प्रोफेशनल कंपनी की ओर से बालों की देखभाल पर केंद्रित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हेयर फॉल जैसी समस्याओं से संबंधित जानकारी देना और इससे निपटने के लिए उपयोगी प्रोडक्ट्स को प्रस्तुत करना था।
सेमिनार में कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर इजहार खान ने लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को बालों की देखभाल, विशेष रूप से नैनो प्लास्टिक ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो प्लास्टिक की मदद से जले और क्षतिग्रस्त बालों को कैसे पुनः स्वस्थ और आकर्षक बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को बालों के पुनर्निर्माण की तकनीकें भी सिखाईं।

कार्यक्रम में K S प्रोफेशनल कंपनी के सीईओ सिकंदर अली, सेल्स पर्सन सुशील, टेक्नीशियन अजय शर्मा, राज, रीना, सरफराज सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस सेमिनार में सैदपुर, गाजीपुर, मुगलसराय समेत आसपास के क्षेत्रों से आई लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और बालों की देखभाल संबंधी नई तकनीकों को जानने में गहरी रुचि दिखाई। आयोजकों के अनुसार भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे।










