Search
Close this search box.

वाराणसी ने बनाया कीर्तिमान: 24 घंटे में 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर जाँच

वाराणसी। एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 24 घंटे में 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच पूरी की। इस महाअभियान का संचालन जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और आरोग्य मंदिरों में किया गया।

यह उपलब्धि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभव बनाई। इस रिकॉर्ड को इंडियन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने मान्यता दी है और आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

जागरूकता की दिशा में मील का पत्थर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान के लिए एक मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समय पर इलाज के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, स्वयंसेवक और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के प्रयास न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता को भी उजागर करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें