वाराणसी: मंडुवाडीह थाना पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लहरतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवदासपुर ब्लॉक से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस तलाशी में उसके पास से 278 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी वाराणसी सहित आसपास के जिलों में नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। गिरफ्तार युवक से विस्तृत पूछताछ जारी है।









