Search
Close this search box.

वाराणसी: विवाहिता ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: सरायमोहना चौकी के खालिसपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।

आंचल यादव (25) की शादी इसी साल 9 जुलाई को यूपीसीएल में जूनियर असिस्टेंट पद पर कार्यरत राधेश्याम यादव से हुई थी। मृतका की मां को ससुराल पक्ष से फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई रवि ने कहा कि शादी में 20 लाख रुपये और दो बाइक दहेज में दी गई थी, फिर भी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सुरेश यादव ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें