Search
Close this search box.

वाराणसी: मंत्री रविन्द्र जायसवाल की वक्फ बोर्ड बिल को लेकर प्रेसवार्ता, बोले कुछ चुनिंदा लोग अपने हितों को लेकर कर रहे विरोध

वाराणसी: योगी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर सिगरा स्थित गुलाब स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता किया. इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मीडिया को संबोधित किया और वक्फ बिल को लेकर बताया कि कुछ लोग वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर विरोध जाता रहे है। जबकि सरकार इसमें सभी के हितों का ध्यान रखा है। इसको लेकर किसी भी व्यक्ति को कोई प्रॉब्लम नहीं होगा।

रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर अब मुसलमान बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाए जाएंगे, जिससे न केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि हिन्दू समाज के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ से जुड़ा कानून कांग्रेस सरकार के समय बना था, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने संशोधित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें