Search
Close this search box.

वाराणसी: एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाकर दिया संदेश, किया पौधारोपण

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी आगमन को लेकर सुसुवाही वार्ड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद सुरेश पटेल ‘गुड्डू’ ने की, जबकि अभियान में विधान परिषद सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रण वितरण

इस अवसर पर हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने आमंत्रण पत्रों का वितरण कर लोगों से कार्यक्रम में पहुँचने का अनुरोध किया।

ट्री गार्ड के साथ बृहद पौधारोपण कार्यक्रम

इसके पश्चात ककरमत्ता वार्ड के जलालीपट्टी क्षेत्र में मेयर अशोक तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मिलकर ट्री गार्ड सहित पौधारोपण किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, पार्षद अजय बिंद, पार्षद गोपाल, पार्षद महेंद्र पटेल, पार्षद घासी पटेल, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, दीपक सिंह, शैलेश वर्मा, भरत मास्टर, अभय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें