वाराणसी: नगर आयुक्त ने किया करसड़ा प्लांट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ujala Sanchar

वाराणसी: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा आज करसड़ा प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के द्वारा सम्पूर्ण परिसर, प्लांट एवं तकनीकी मशीनों का जायजा लिया। नगर आयुक्त के द्वारा निरीक्षण में निम्नलिखित निर्देश दिये गये हैः-

  1. 1. करसड़ा प्लान्ट संचालक संस्था को निर्देशित किया गया कि प्लान्ट पर स्थित कार्यालय को सेन्ट्रेलाइज्ड वेन्टीलेशन सिस्टम के साथ नवीनीकरण किया जाय साथ ही 2. मीटिंग हॉल में बैठने की व्यवस्था को सुदृढ करते हुए प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जाय।
  2. 3. मे0 ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रा0लि0 द्वारा करसड़ा प्लान्ट पर ग्रीन बेल्ट बढ़ाने का निर्देश नगर आयुक्त महोदय द्वारा दिया गया।
  3. 4. करसड़ा प्लान्ट इंचार्ज श्री इन्द्रविजय-सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय में 01 कम्प्यूटर सेट, प्रिन्टर सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर को तैनात किया जाय।
  4. 5. करसड़ा प्लान्ट पर पूर्व से स्थापित वेब ब्रिज हटाते हुए नये वेब ब्रिज को स्थापित किये जाने हेतु श्री रविचन्द्र निरंजन-जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया।
  5. 6. वाराणसी नगर निगम द्वारा करसड़ा प्लान्ट पर निर्मित सीवर सिस्टम का नवीनीकरण भी किया जाय।
  6. 7. प्लान्ट पर उपस्थित आर.डी.एफ. को रमना प्लान्ट पर भेजने का निर्देश दिया गया।
  7. प्लान्ट पर मानसून शेड में उपस्थित 35उउ वाले कूड़े और दूसरे टिपिंग क्षेत्र व आस-पास में पूर्व से उपस्थित कूड़े का कन्टोर मैपिंग कराकर, उसका आकंलन कर लिया जाय। जिसको मे0 ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रा0लि0 द्वारा प्रोसेस कराया जाय एंव इस आने वाले वाला कुल व्यय का वहन वाराणसी नगर निगम द्वारा किया जायेगा।
  1. करसड़ा प्लान्ट पर प्रोसेसिंग होने वाले कूड़े का लॉग बुक की मॉनिटरिंग एवं सत्यापन का कार्य सहायक नगर आयुक्त इन्द्रविजय सिंह द्वारा प्रतिदिन किया जाय।
  2. करसड़ा प्लान्ट पर पूर्व से लगे टीन शेड्स जो कि काफी जर्जर हो गये एवं उनकी ऊचाई कम है। मे0 ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रा0लि0 द्वारा उनकी मरम्मत कराते हुए सुगमता पूर्वक संचालित किये जाने हेतु उनकी ऊचाई बढ़ायी जाय।
  3. करसड़ा प्लान्ट पर निर्मित लीचेट ट्रीटमेंन्ट प्लान्ट का नवीनीकरण किया जाय अन्यथा आवश्यकतानुसार नवीन तकनीकी पर आधारित मशीनरी लगायी जाय।
  4. करसड़ा प्लान्ट परिसर में एन.टी.पी.सी. द्वारा स्थापित वेस्ट टू एनर्जी प्लान्ट का निरीक्षण भी किया गया। वेस्ट टू एनर्जी प्लान्ट पर 01 वेब ब्रिज, 03 टैªक्टर एवं 03 ट्राली, 02 ट्रॉमिल, 01 ड्रायर सिस्टम और डी.जी. शेट एन.टी.पी.सी. द्वारा वाराणसी नगर निगम को हस्तगत किये जाने एवं अन्य उपस्थित मशीनरी को हटाने के हेतु एन.टी.पी.सी. से पत्राचार किया जायेगा।
See also  बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी "दादा" को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी श्रद्धांजलि
  1. निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय सिंह, जोनल स्वच्छता अधिकारी रविचन्द्र निरजंन, सलाहकार सी.पी.सी.बी डा0 नवनीत कुमार सहित करसड़ा प्लान्ट के संचालन हेतु ई-निविदा में माध्यम से चयनित नयी संस्था मे0 ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रा0लि0 के प्रतिनिधि सुधीर सतनालीवाला, अक्षय सतनालीवाला, शुभम अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Comment