वाराणसी: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आज को कैंट स्थित परेड कोठी क्षेत्र में नगर निगम की उस भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, जो कूड़ा गाड़ी स्टैंड के पास स्थित है। इस निरीक्षण का उद्देश्य यहां सिटी बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की संभावनाओं का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रोडवेज विभाग के ए.आर.एम. को निर्देश दिया गया कि सिटी बस चार्जिंग स्टेशन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को जल्द से जल्द प्रस्तुत किया जाए, ताकि आगे की कार्रवाई तेजी से की जा सके।
नगर निगम वाराणसी द्वारा शहर में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुदृढ़ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









