वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराया। साथ ही नए सदस्य बनाए गए। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ने भी सदस्यता अभियान में भाग लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। इसके बाद सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाया। राज्यमंत्री ने बूथ संख्या 135, 136, 137 पर पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर संगठन की ओर से विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया है।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।