Search
Close this search box.

वाराणसी: विश्व मधुमेह दिवस पर पैनेसिया हॉस्पिटल ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर कबीर नगर स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जनजागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मधुमेह, हृदय रोग और मोटापा जैसे बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करना था।

रैली हॉस्पिटल के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर कबीर नगर, दुर्गाकुंड, रविदास गेट, ट्रॉमा सेंटर, लंका चौराहा, सुंदरपुर मार्ग से गुजरती हुई वापस कबीर नगर में समाप्त हुई। इस रैली का नेतृत्व वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने किया। करीब 150 प्रतिभागियों ने इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सहयोगी कर्मचारी, पी डब्ल्यू ई एस कार्डियाबकॉन प्रतिनिधि, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मधुमेह की रोकथाम, नियमित जांच, संतुलित आहार, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर जागरूकता से भरे नारे लगाए, जिनसे राहगीरों में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक, शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य चेतना का विस्तार करना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि जनजागरूकता का माध्यम भी बनना चाहिए।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी मिश्रा ने कहा कि आज की अनियमित जीवनशैली में मधुमेह तेजी से बढ़ रहा है और देर से पता चलने पर यह हृदय रोग, किडनी फेल्योर तथा न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का कारण बन सकता है। रैली का उद्देश्य लोगों को समय रहते जांच कराने, सक्रिय रहने और संतुलित खानपान अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें