Search
Close this search box.

Varanasi: शराब पीकर नक्कटैया मेला में हुडदंग करने वाले 11 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Varanasi: लंका पुलिस ने मंगलवार रात नक्कटैया मेले के जुलूस के दौरान हंगामा करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि ये आरोपी जुलूस में शराब पीकर शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने मारपीट और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर लंका थाने भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में रोहित सोनकर, श्याम बाबू सोनकर, संजय सोनकर, रोशन सोनकर, सोहेल अली, मोहम्मद अफजल, सत्यम साहनी, विकास कनौजिया, सूरज कुमार, पीयूष शर्मा और शाश्वत पांडे शामिल हैं। सभी पर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है और उनका चालान किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें