Search
Close this search box.

वाराणसी: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर अपहृता नाबालिक के साथ अभियुक्त को पकड़ा, भेजा जेल

वाराणसी: खोजवा क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की अपने घर से बिना किसी को बताएं कहीं चली गई। इसके संबंध में नाबालिक के पिता ने थाना भेलूपुर पर मुकदमा पंजीकृत करवाया। एसीपी भेलूपुर डॉक्टर ईशान सोनी व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने मुकदमे की जांच खोजवा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को दिया।

चौकी इंचार्ज ने इस जिम्मेदारी को अपने चौकी के तेज तर्रार दरोगा विनय यादव व कांस्टेबल रामकिशोर यादव व महिला कांस्टेबल पावनी अवस्थी को दिया। नाबालिक को ढूंढने के लिए उ0नि0 विनय यादव अपनी टीम के साथ नाबालिक के पिता को लेकर लोकेशन और सीडीआर के आधार पर फिरोजाबाद गए।

जहाँ अथक प्रयास के बाद टीम ने मुकदमा लिखने के 48 घंटे के अंदर नाबालिक लड़की को फिरोजाबाद जंक्शन के पास से बरामद किया व अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिक लड़की को सीडब्लूसी करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया व अभियुक्त को जिला जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें