वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को नव-निर्मित लालपुर–पाण्डेयपुर थाना भवन का विधि-विधान पूर्वक फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, संरचना और सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी तरह संपन्न कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक और सुदृढ़ थाने का निर्माण पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्षम बनाएगा तथा जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू,
अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।









