Search
Close this search box.

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को आईजीआरएस में लगातार चौथी बार मिला पहला स्थान, पुलिस आयुक्त ने दी बधाई

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में लगातार चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस को निर्धारित 125 में से पूरे 125 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर जोर दिया गया

आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और समय पर कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाती है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और उसका फीडबैक ही जांच करने वाले अधिकारियों के प्रदर्शन का प्रमुख मानक है।

Leave a Comment

और पढ़ें