Search
Close this search box.

वाराणसी पुलिस ने 10 पाकिस्तानी नागरिकों को भेजा वापस, बाकियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी

वाराणसी: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों को हर शहर से वापस उनके देश पाकिस्तान भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी एक्शन मोड में नजर आये।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के फैसले को देखते हुए पाकिस्तानी नागरिक जो बनारस में रह रहे थे उनके ऊपर नजर बनाए हुए थे। वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे थे, जिसमें कुछ लॉग टाइम वीजा पर थे और एक शॉर्ट टाइम वीजा पर 45 दिन के लिए एक हफ्ता पूर्व यहां पर आए थे।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शासनादेश कल हमें प्राप्त हुआ उसी के अनुरूप कल ही सभी पाकिस्तानी नगरिकों को बनारस से बाहर कर दिया गया है। उनको रात्रि की ट्रेन से बैठाकर दिल्ली भेजा गया है, साथ में एक पुलिसकर्मी भी है। जहां अमृतसर होते हुए बाघा बॉर्डर के रास्ते हुए देश से बाहर किया जाएगा।

इसके अलावा अन्य पाकिस्तानी जो यहां पर रह रहे है उनकी गतिविधियों पर लगातार पुलिस की नजर है। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों और LIU को लगाया गया है यदि कोई अवैध नागरिक विदेशी जैसे बांग्लादेशी, पाकिस्तानी कोई भी अवैध रूप से प्रवास कर रहा है तो उन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें