Search
Close this search box.

वाराणसी: “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” से बरेका होगा सम्मानित, महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने टीम बरेका को दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट योगदान के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी को भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

आधार वर्ष 2023 के तहत, बरेका ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार में अनुकरणीय कार्य किए हैं। इसी उपलब्धि के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” और ₹14,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस सम्मान का औपचारिक वितरण समारोह दिनांक 30 दिसंबर 2024 को रेल भवन, नई दिल्ली के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा। यह उपलब्धि बरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और हिंदी के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करती है।

बरेका के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण न केवल संस्थान की राजभाषा नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस सम्मान से हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और बरेका का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होगा।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें