वाराणसी: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां के हालात का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा नियैसीपुर, तोहफापुर, गांगपुर और जगदेवपुर सहित कई बाढ़ग्रस्त गांवों में पशुओं के लिए चारा और भूसा का वितरण कराया।

विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यदि किसी को कोई और समस्या हो, तो वे सीधे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव प्रयास कर समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, ग्राम प्रधान सत्यराम, तथा क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो भी मौजूद रहे।











