Search
Close this search box.

वाराणसी: रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत दी

वाराणसी। कड़ाके की ठंड में राहत देने के लिए रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर पंचायत भवन में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर संत विजय सिंह की उपस्थिति रही और मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सैकड़ों गरीब, असहाय, दिव्यांग और बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा, “गरीब, असहाय और बुजुर्गों की सेवा हमारा परम कर्तव्य है। उनका आशीर्वाद भगवान की दुआ से बढ़कर है।”

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, जिला सचिव सुनील पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राजस्व निरीक्षक छांगुर प्रसाद, लेखपाल सुनील कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल निर्मला देवी सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें