Search
Close this search box.

वाराणसी: वरिष्ठ नागरिक ने पुत्रों पर लगाया धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप, पुश्तैनी सम्पत्ति हड़पने का किया दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने अपने पुत्रों पिन्टू पाण्डेय और आशीष पाण्डेय पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया है। प्रार्थी का कहना है कि दिनांक 02.06.2025 को उनके दो पुत्रों ने मिलकर पुश्तैनी सम्पत्ति के दान विलेख फर्जी तरीके से अपने नाम करा लिए। इसके लिए उन्होंने गवाहों की मदद से कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाए।

प्रार्थी के अनुसार, वह कम पढ़े-लिखे होने के कारण बार-बार अपने पुत्रों से दस्तावेज़ की जानकारी मांगते रहे, लेकिन दोनों ने सही जानकारी नहीं दी और सम्पत्ति अपने कब्जे में ले ली। जब प्रार्थी को इस धोखाधड़ी का पता चला तो दोनों पुत्रों ने उन्हें मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

इस मामले में तीसरे पुत्र सुजीत पाण्डेय और बहू नेहा पाण्डेय को जानकारी हुई, लेकिन आरोपियों ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार किया और गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी का कहना है कि उनके पुत्रों द्वारा खान-पान खर्च भी नहीं दिया जा रहा है और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपनी छोटी बहू के मायके में रह रहे हैं।

प्रार्थी ने सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें डर है कि सम्पत्ति के लालच में उनके पुत्र हत्या तक करा सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें