Search
Close this search box.

वाराणसी: गंगा में तैरता दिखा युवती की शव, पुलिस ने निकलवाया बाहर, जांच में जुटी

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर एक अज्ञात लड़की का शव मां गंगा में तैरता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं लड़की की उम्र लगभग 15 वर्ष है बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक युवती के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस मौके पर दशाश्वमेध थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज अनुज मणि तिवारी, हमराही देवेंद्र सिंह, सचिन राव अनुज कुमार, रामसोच यादव, मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि शव की पहचान के लिए दशाश्वमेध थाना पर संपर्क करें, साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें