Search
Close this search box.

वाराणसी: सिगरा पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी: जनपद में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 9 एमएम की अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित सिगरा थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त समीर पुत्र अख्तर, निवासी बासूचक, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाज़ीपुर को दबोच लिया।

अभियुक्त के पास से एक 9 एमएम की अवैध पिस्टल बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।

वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा – संजय कुमार मिश्र, नगर निगम चौकी इंचार्ज – रोहित तिवारी, उप निरीक्षक – अभय गुप्ता, कांस्टेबल – बीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल – अखिलेश गिरि

Leave a Comment

और पढ़ें