वाराणसी: सिंधोरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोखरे के पास स्थित शिव मंदिर से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹4,590 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- सरफराज (35 वर्ष)
- मुकेश राजभर (45 वर्ष)
- विजय (37 वर्ष)
- सूबेदार राम (34 वर्ष)
- शशि कुमार गुप्ता उर्फ गणेश (43 वर्ष)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।








