Search
Close this search box.

वाराणसी: बिना पंजीकरण वाले पालतू कुत्तों पर नगर निगम का सख्त कदम

वाराणसी: नगर निगम ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। नगर निगम की टीम अब घर-घर जाकर जांच करेगी और जिन पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं होगा, उनके मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

शहरवासियों को अपने पेट डॉग का रजिस्ट्रेशन स्मार्ट काशी ऐप के माध्यम से कराने की सुविधा भी दी गई है। अब तक लगभग 250 घरों की जांच की जा चुकी है।

नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि यदि घर में पालतू कुत्ता है, तो उसका पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें