Search
Close this search box.

वाराणसी: स्वर्वेद महामंदिर ने 4000 ग्रामीणों को बांटे छाते, बारिश में मिली राहत

वाराणसी: स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां की ओर से विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के निर्देश पर बारिश के मौसम में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। डुबकियाँ, पियरी, तरया, खरगीपुर, पुरनपट्टी, पनिहरी, नरपतपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क 4000 छाते वितरित किए गए।

गर्मी और बरसात के मौसम में ग्रामीणों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट से जुड़े सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर स्वयं छाते बांटे। छाता पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने ट्रस्ट के प्रति आभार जताया।

“सेवा ही सच्चा साधना-पथ है” — इस भावना को साकार करते हुए स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट जनहित में आगे भी इस प्रकार के सेवाकार्य के लिए संकल्पित है।

इस सेवा अभियान में ट्रस्टी सुरेश शर्मा, प्रबंधक उदय प्रताप सिंह, आश्रम सेवक रामभजन सिंह, विवेक जायसवाल, भरत दुबे एवं गौरव सिंह सहित कई सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें