Search
Close this search box.

Varanasi: पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो तमंचा, खोखा व दो कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: पुलिस टीम पर गोली चलाकर भाग रहे तीन लुटेरों को हल्की मुठभेड़ में रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से रोहनिया पुलिस व क्राइम ब्रांच ने लूट की चेन, दो अंगूठी, 315 बोर के दो तमंचे, एक खोखा व दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए लुटेरों में रोहनिया थानांतर्गत खुलासपुर निवासी सौरभ सिंह, गोविंदपुर निवासी रोहित कुमार पटेल व मनियारीपुर निवासी अभिषेक राय शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र रात करीब साढ़े नौ बजे गांधी तिराहे पर मौजूद थे। इस बीच क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी भी उनके पास आ गए। वे एक दिसंबर को हुई लूट की एक वारदात के आरोपितों का सुराग लगा रहे थे कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले दिनों हुई लूट में शामिल आरोपित गंगापुर की तरफ से मनियारीपुर से आगे कस्बे की ओर आ रहे हैं, जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं।

पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम नटान बस्ती के आगे स्थित मैदान के बीच से जाने वाले रास्ते पर आकर अंधेरे में किनारे खड़े होकर इंतजार करने लगे। थोड़ी ही देर में तीन व्यक्ति मनियारीपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। थोड़ा पास आने पर तीनों व्यक्तियों को ललकारते हुए रुकने के लिए कहा गया। इस पर तीनों जोर से बोले कि गोली मारो लगता है कि पुलिस वाले आ गए हैं।

इसके बाद उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने बचते बचाते दौड़ा कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बीते एक दिसंबर की रात उन्होंने करनाडाड़ी ओवरब्रिज के नीचे चंद्रमणि पाल नामक युवक से एक चेन (सिकड़ी), दो अंगूठी तथा जबरदस्ती उसको हेरिटेज हास्पिटल के पास ले जाकर एटीएम से 10 हजार रुपये निकलवाकर ले लिए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें