Search
Close this search box.

Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ गर्भगृह का स्पर्श दर्शन शुरू, हर दो घंटे पर बदलेगी पुलिसवालों की ड्यूटी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन फिर शुरू हो गया है। एक-एक कर श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद रहेगी। हर दो घंटे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदल जाएगी। मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन की व्यवस्था में बदलाव कर इसे सख्ती से लागू किया है। 

गर्भगृह में दर्शन-पूजन के दौरान डेढ़ फीट का अरघा लगाया जाएगा। वहीं झांकी दर्शन के लिए लगने वाली डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा। मंदिर में स्थायी जलधरी लगाई जाएगी, ताकि उसे बार-बार लगाने और निकालने की जरूरत न हो। सात अक्टूबर को मंदिर में स्पर्श दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं के अरघे में गिरने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 

मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को एक-एक करके ही गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के लिए दो-दो घंटे का रोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया है। कहा कि गर्भगृह में डेढ़ फीट का अरघा लगाने से बाबा विश्वनाथ के विग्रह की सुरक्षा होगी। वहीं दोबारा वैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें