Search
Close this search box.

वाराणसी : नवरात्र के दौरान विंध्याचल के लिए हर आधे घंटे पर चलेगी बसें, परिवहन विभाग ने लिया फैसला  

वाराणसी। नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का रेला उमड़ेगा। भक्तों के सहूलियत को लेकर परिवहन निगम हर आधे घंटे पर विंध्याचल के लिए बसें चलाएगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण डिपो से मिर्जापुर, चंदौली, कैंट और ग्रामीण डिपो की 40 बसें विंध्याचल जाएंगी। प्रत्येक बस दो फेरा लगाएगी। इस तरह से बसें एक दिन में कुल 80 चक्कर लगाएंगी।  

बता दें की तीन अक्टूबर से नवरात्र शुरू होगा। नौ दिनों तक मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। रोजाना लाखों की संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन को जाएंगे। देवी भक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम हर आधे घंटे पर बस चलाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें