Search
Close this search box.

Varanasi Weather : तेजी से बदल रहा बनारस का मौसम, गिरने लगा तापमान, जानिये आगे के मौसम का हाल

Varanasi: नवंबर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान में दिनोंदिन गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान औसत से नीचे चला गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। इससे लोगों को अब सिहरन महसूस होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 

नवंबर के पहले सप्ताह में पारा धीरे-धीरे लुढ़कने लगा है। सुबह के वक्त कहीं-कहीं धुंध और कोहरा का असर भी दिख रहा है। हालांकि आसमान साफ है। इसलिए धूप हो रही है। हालांकि दिनोंदिन धूप का असर कम होता जा रहा है। आईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना रहा कि अब दिनोंदिन ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं कहीं-कहीं कोहरा और धुंध भी दिखाई पड़ सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें