Search
Close this search box.

Varanasi Weather : वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, 6 डिग्री लुड़का पारा, लोगों ने राहत की सांस

वाराणसी: बुधवार से आसमान में छाए बादलों ने तीखी धूप से लोगों को राहत दिलाई। वहीं तापमान में भी 6 डिग्री की गिरावट आई है। इससे मौसम सुहाना हो गया। आने वाले दिनों में आसमान साफ होने के बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं। उसके बाद तेजी से गर्मी बढ़ सकती है। 

मार्च के महीने में गर्मी ने परेशान किया। तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। हालांकि अप्रैल में थोड़ी राहत है। बुधवार को वाराणसी समेत आसपास के इलाके में बादल छाए रहे। इसकी वजह से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 

न्यूनतम तापमान में भी मामूली कमी हुई। 0.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम तक शहर और गांव दोनों इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं सुबह और शाम के वक्त लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में आसमान साफ होगा तो तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें